सीवान, मार्च 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी कार्यालय द्वारा जारी इस गाइडलाइन में क्या करें व क्या न करें के माध्यम से आमजन, पूजा समितियों व जुलूस आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, इस अवसर पर प्रतिमा स्थापना व जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सभी जुलूस निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रारंभ व समाप्त किए जाएंगे और केवल लाइसेंस में निर्धारित रूट का ही पालन करना होगा। जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी व पुलिस प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर लाइसेंस दिखाना होगा। प्रशासन ने पूजा समितियों को निर्देश दिया है कि वे पूजा पंडाल को मजबूत व सुरक्षित बनाएं तथा यातायात व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.