रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
रांची, मार्च 26 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा में रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को दोपहर कर्रा पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कर्रा थाना कर्रा सीओ अन्वेशा ओन, कर्रा थाना प्रभारी प्रभारी दीपकांत एवं जरियागढ़ थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के जवानों ने कर्रा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। कर्रा सीओ थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन हर स्थिति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.