जहानाबाद, मार्च 28 -- जय श्री राम के नारे से गूंज उठा मखदुमपुर शोभा यात्रा को लेकर किए गए थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार में रामनवमी के मौके पर शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मखदुमपुर डीह स्थित देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे शहर क्षेत्र से गुजरी। इसके पहले दो दिनों से मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन चल रहा था। जिसकी पूर्णाहुति के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रामनवमी पूजा समिति मखदुमपुर की ओर से प्रतिवर्ष निकल जाती है। शोभायात्रा में भगवान श्री राम के भव्य प्रतिमा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिमा के आगे-आगे घोड़े की टीम चल रही थी। उसके पीछे बाजे गाजे के साथ कलाकारों की टीम चल रही थी। एक कानपुर से नृत्य मंडली मंगाई गई थी जिसमें भगवान शिव ,राधा और कृष्ण के ...