कटिहार, मार्च 29 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रामनवमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अमित साह ने किया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा महादेवपुर से निकलकर लाभा,जोडंगा,काबिलपुर, रोशना, भरतकोल समेत दर्जनों गांव होते हुए केशोपुर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों भक्तों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। प्रमुख ने कहा कि पिछले चार वर्षों से रानवमी पर शोभायत्रा निकाली जा रही है। वहीं प्राणपुर पंचायत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष अमित दास, संयोजक अंकित कुमार मंडल,दी...