पूर्णिया, मार्च 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम सेवा संघ भवानीपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता उर्फ गोलू ने की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सामूहिक रूप से बताया कि इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर भवानीपुर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए संघ के सभी सदस्यों को अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम से संबंधित विभिन्न प्रकार की आकर्षक देव झांकियां भी शामिल रहेंगी, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.