पूर्णिया, मार्च 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। रामनवमी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विभिन्न मंदिरों एवं पूजा समितियों द्वारा शोभायात्रा और आकर्षक झांकियों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी अंतिम चरण में है। युवाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित विभिन्न धार्मिक झांकियां तैयार की जा रही हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष लाइटिंग, बैंड-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया है। रामनवमी के दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने ...