धनबाद, मार्च 28 -- रामनवमी को लेकर शुक्रवार की रात जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार प्रशासनिक टीम के साथ कतरास पहुंचे और रामनवमी अखाड़ा व जुलूस की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कतरास थाना चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। कतरास थाना चौक पर स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने पगड़ी पहनाकर अधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत महेश पासवान, बलवीर सिंह, मंजर आलम, जावेद रजा, अमित भगत, सौकत खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.