जमशेदपुर, मार्च 27 -- रामनवमी को लेकर झंडा और बांस की खरीदारी बढ़ गई है। सभी बांस टाल और झंडा बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। एक से बढ़कर एक सजावटी झंडे बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें छोटे से बड़े आकार के झंडे शामिल हैं। इनकी कीमत भी उसी के हिसाब से है। जिन बाजारों में झंडों की अधिक बिक्री है उनमें मानगो, साकची, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बारीडीह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...