खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता रामनवमी पर्व को लेकर खगड़िया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों को आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की भी अपील की। उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर जुलूस भी निकाला जाता है। पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन पहले ही दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। जो रामनवमी के मौके पर कार्यरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.