धनबाद, मार्च 26 -- रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार से ही जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इससे संबंधित आदेश निर्गत किया गया। जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी मौजूद रहेगी। जिला नियंत्रण कक्ष 28 मार्च की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। एसडीओ लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.