जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखाड़ा समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत नजदीकी थान...