रामनवमी को लेकर चैनपुर में उत्साह का माहौल,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
गुमला, मार्च 25 -- चैनपुर प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर चैनपुर प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और उमंग का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और प्रखंड मुख्यालय बंजरगी पताकाओं व फ्लैक्स से सज गया है। पूजन सामग्री व पताका की खरीदारी के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को होने वाले पूजन और जुलूस को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।इधर पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बुधवार को एसडीपीओ ललित मीणा, सर्किल इंस्पेक्टर जीतेंद्र राम व थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर थाना रोड, ब्लॉक मोड़, चर्च रोड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.