औरंगाबाद, मार्च 26 -- गोह प्रखंड में रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। श्रद्धालु महावीरी झंडा, पूजा सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद में जुटे नजर आए। स्थानीय लोगों में शिक्षक डॉ. रविनंदन, अमरेश कुमार, आलोक कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, गीता देवी, मीना देवी, अनिल शर्मा और दीपक उपाध्याय सहित अन्य ने बताया कि यह सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं गोह, उपहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.