हजारीबाग, मार्च 9 -- रामनवमी को लेकर गोरहर थाना में शांति समिति की बैठक बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना परिसर में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गोरहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और संचालन थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने किया। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि रामनवमी के जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर फैलाने से बचें। कहीं भी अफवाह की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। जुलूस के आयोजकों को सुरक्षा और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा का उपयोग करने की भी सलाह दी। ताकि पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जा ...