कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर कोढ़ा और कोलासी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इधर कोलासी थाना परिसर में नवयुवकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कोलासी थाना प्रभारी ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले युवाओं और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इस नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में शराबियों और किसी भी प्रकार के उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।शोभायात्रा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.