मधेपुरा, मार्च 28 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी को लेकर ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा कर अपने-अपने घरों में विजयी पताका का ध्वजारोहण किया। इस पावन पर्व के अवसर पर क्षेत्र के अधिकांश बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं ने लाल पताका फहरा ध्वजारोहण कर संकटमोचन हनुमान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन कीर्तन व श्री राम श्री राम की नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आरती पूजा पाठ कर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.