गिरडीह, मार्च 26 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात गिरिडीह के आरक्षी अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना एवं ओपी का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जमुआ, धनवार, हीरोडीह और घोड़थम्भा समेत कई थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। रात करीब 10 बजे एसपी घोड़थम्भा ओपी पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी...