सहरसा, मार्च 26 -- सिमरी बख्तियारपुर। 27 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। विभिन्न हनुमान मंदिरों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जिससे मंदिरों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कई जगहों पर 24 से 48 घंटे तक चलने वाले रामधुनी यज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। रंगीनियां गांव में 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ अंतिम चरण में है, जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रामनवमी के दिन 51 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी भी व्यापक स्तर पर की जा रही है। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...