देवघर, मार्च 26 -- देवीपुर, प्रतिनिधि रामनवमी पर्व को लेकर देवघर एम्स के ओपीडी सेवा गुरुवार को बंद रहेगी। राज्य सरकार की सरकारी सेवाएं गुरुवार को रामनवमी की छुट्टी रद्द करते हुए शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी निर्धारित की गई है। आसपास के क्षेत्र में रामनवमी पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। वहीं देवघर एम्स केंद्रीय सरकारी सेवा में रामनवमी की छुट्टी गुरुवार को निर्धारित होने के कारण एम्स देवघर प्रबंधन की ओर से एम्स ओपीडी सेवा की छुट्टी की घोषणा करते हुए सूचना जारी की गयी है कि रामनवमी के अवसर पर गुरुवार, 26 मार्च 2026 को अस्पताल की सेवाएं बंद रहेंगी। नियमित सेवाएं शुक्रवार 27 मार्च 2026 से पुनः शुरू होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.