चक्रधरपुर, मार्च 31 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर के मणिपुर स्थित बाबा मणिनाथ मंदिर में सोमवार को राम नवमी के सफल आयोजन पर सभी समितियों का मिलन समारोह आयोजित की गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ शक्तिकुंज कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने रामनवमी के सफल आयोजन पर नरसिंह आश्रम महासमिति, मणिनाथ बाबा समिति, पारिजातेश्वर अखाड़ा समिति व महावीर मंडल के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। वहीं मौके पर मौजूद सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों, सेवा समिति के अधिकारियों व पूजा समिति के अधिकारियों को मणिनाथ बाबा सेवा समिति की ओर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रंजीत यादव, प्रदीप मिश्रा, शशि सिंह, सौरभ साह, राधेश सिंह, अरविन्द लोहार, विक्रम सिंह, मोनू गुप्ता, विजय यादव, चंचल रवानी, राजेश सिंह, गोविंदा, सूरज पांडे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...