रामनवमी के षष्ठी के मौके पर निकाली गई भब्य शोभा यात्रा
पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा महोत्सव के षष्ठी के अवसर पर मंगलवार के रात में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जुलूस का नेतृत्व दल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जुलूस में श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के साथ समाज कल्याण समिति, कुंड मुहल्ला के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जोरावर राम चौक पर आयोजित झंडा मिलान रहा, जहां भव्य मिलान के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल द्वारा विशेष टॉर्च लाइट की व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा जुलूस रात के समय बेहद आकर्षक नजर आया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.