संवाददाता, मार्च 25 -- हिन्दू नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा से ही रामनगरी के ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है, मगर अभी तक माहौल सामान्य दिनों जैसा था। अमूमन मेला अष्टमी और नवमी को ही परवान पर रहता है, इसलिए मेला की सुरक्षा औरव्यवस्था में लगाए गए अधिकारी सतर्क हो गए हैं। ड्यूटी में लगाए गए जवानों को सचेत किया गया है और सभी को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने की हिदायत दी जा रही है। पुरातन काल से रामनगरी में चैत्र रामनवमी मेले का आयोजन होता रहा है और हर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ती रही। मेले में आने वाले ज्यादातर लोग राम के जन्मोत्सव का साक्षी होने को लालायित रहते हैं,जिसके चलते कनक भवन में भारी भीड़ उमड़ती है। अब राम जन्मोत्सव राममंदिर परिसर में भी आयोजित होने लगा है, लेकिन इसमें शामिल होने वालों की तादात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.