बेगुसराय, मार्च 27 -- खोदावंदपुर , निज संवाददाता। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ श्री ठाकुर रामजानकी मंदिर बरियारपुर पूर्वी परिसर से निकाली गई जो महुआ टोल, बरियारपुर पश्चिमी, एसएच-55 होते हुए मिर्जापुर, बाड़ा, दौलतपुर, नारायणपुर, सागी जीरोमाइल चौक पहुंची। वहां से वापस लौटकर उसी मार्ग से तारा चौक, खोदावन्दपुर, मेघौल, धर्मगाछी चौक तक गई। पुनः उसी रास्ते से सीमान चौक से चकवा गांव का भ्रमण करते हुए बरियारपुर पूर्वी ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न हो गई। इस शोभा यात्रा में चेरिया बरियारपुर विधानसभा के विधायक अभिषेक आनंद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एस आई अख्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.