चक्रधरपुर, मार्च 24 -- आनंदपुर। मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मी गांव में रामनवमी के अवसर पर श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन पिछले 61 वर्षों से लगातार होता आ रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस दौरान 16 पहर 48 घंटों तक अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च को मंगलाचारण और ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद 25 मार्च को संकीर्तन की शुरुआत होगी। इसी तरह 26 मार्च को मध्य रात्रि विशेष संकीर्तन का आयोजन होगा, जबकि 27 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संकीर्तन मंडली में विभिन्न स्थानों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनमें कोल्हान, टांगरघाटी, गुमला, रायकेरा और आसपास के क्षेत्रों की मंडलियां शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.