हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में रामनवमी के पर्व अंतिम मंगला जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने शहर के झंडा चौक से बड़ा अखाड़ा और विभिन्न जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया। डीआईजी के साथ जिले के डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन भी मौजूद थे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जामा मस्जिद रोड सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में रुककर स्थिति का मुआयना किया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सुरक्षा और निगरानी को बेहतर बनाने के लिए सभी जुलूसों में जीपीएस लगाया जाए। उन्होंने आगामी रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हजारीबाग के सभी अखाड़ों के जुलूसों में जीपीएस ट्रैकर लगाने का अनिवार्य निर्देश दि...