सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के मद्देनजर नप अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने शुक्रवार को महावीर चौक का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि शहर के महावीर चौक पर रामनवमी पर्व को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम को लेकर ही नप अध्यक्ष ने शुक्रवार को चौक पर स्थित खराब पड़े फाउंटेन की स्थिति का जायजा लेकर रामनवमी के पहले इसके जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महावीर चौक शहर का हृदय स्थल है। इसे काफी सुंदर बनाया जाएगा। जिससे शहर में आने वाले हर कोई सिमडेगा नगर की एक अमिट यादें अपने साथ लेकर जाएं। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...