रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। रामनवमी महोत्सव को लेकर रांची नगर निगम ने रामभक्तों की सुविधा के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है। इसके मद्देनजर विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं शोभायात्रा वाले मार्गों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए 10 मार्गों पर नि:शुल्क बस सेवा मिलेगी। वहीं, शोभायात्रा वाले मार्ग में जल का छिड़काव एवं मैकेनिकल स्विपिंग मशीन के माध्यम से सफाई की जाएगी। तपोवन मंदिर के निकट स्थित बड़े नाले की विशेष सफाई अभियान के तहत की जा रही है। पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य मार्गों में डस्टबिन की व्यवस्था की जाएगी। बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसको लेकर 32 प्रमुख स्थलों पर कुल 35 जनरेटर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी प्रकाश व्यवस्था सुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.