धनबाद, मार्च 26 -- रामनवमी के मद्देनजर जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्रों में 27 मार्च की दोपहर एक बजे से जुलूस की समाप्ति तक बसें और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शाम चार बजे के बाद जुलूस वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शा, ऑटो और सवारी गाड़ियां भी बंद कर दी जाएंगी। बुधवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से रामनवमी के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया। इसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से जुलूस की समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी। रांची और बोकारो से धनबाद आने वाली और रांची और बोकारो जाने वाली गाड़ियां करकेंद मोड़, राजू यादव स्मारक (लोयाबाद), सिजुआ नया मोड़, पांडेयडीह, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, बिनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़ होते हुए बरटांड़ बस स्टैंड जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.