रामनवमी के दिन घटी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग
धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर भाकपा माले ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कार्तिक प्रसाद और जिला सचिव बिंदा पासवान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह घटना सुनियोजित साजिश के तहत हुई। इसका उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं ने मामले को शांत करने के बजाय सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन की शुरुआती ढिलाई से स्थिति बिगड़ी। माले ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्दोषों को छोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही दोनों नेताओं ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.