सीवान, मार्च 28 -- दरौंदा। प्रखंड के दरौंदा मुख्यालय व बगौरा गांव में रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो गया। जुलूस में श्रद्धालु महिला, पुरुष, नवयुवक भारी संख्या में भाग लिए। हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा के साथ निकले जुलूस को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखी गई। दरौंदा बाजार पर जुलूस विभिन्न रास्ते से गुजरा। जबकि बगौरा गांव में न्यू मार्केट बगौरा से पूरब टोला, भवानी मोड, गढ़ के दक्षिण होते हुए मंगलशाही, अंबेडकर नगर, पासी टोला, उदैनीपर, शिव मोड़, पश्चिम टोला, पुरानी बाजार, चौबाह स्थान होते हुए पुनः न्यू मार्केट बगौरा में जुलूस पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु जुलूस में भाग लेने वाले भक्तों को शरबत पिलाते भी देखे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...