लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पलामू डीआईजी कौशल किशोर ने पुलिस मुख्यालय लातेहार के सभागार में सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसपी कुमार गौरव समेंत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मौके पर डीआजी श्री किशोर ने आगामी रामनवमी पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो, इसके लिए पूर्व से तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जा सकें। डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को रामनवमी के जुलुस के रूट मुआयना पूर्व में ही करने का निर्देश दिया और कहा अखाड़ा निर्धारित रूट से हो कर ही जुलूस निकालें। उन्होंने साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध विधि...