कौशाम्बी, मार्च 30 -- रामनवमी के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा में बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य राम बारात निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। राम बारात झारखंडी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हनुमान मंदिर चौराहा पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा पुन: झारखंडी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस दौरान एलआईयू की टीम भी सादी वर्दी में क्षेत्र में सक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.