चतरा, मार्च 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। रामनवमी के पर्व के अवसर पर मंगलवार को हिंदू वीर संघ के द्वारा शहर में पहला मंगल जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। यह जुलूस गौरक्षनी मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूंज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भगवा वस्त्र और झंडों के साथ रामनवमी के उत्साह में सराबोर दिखे। शहर के हर चौंक चौराहों पर जुलूस का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। क्योंकि मुस्लिम समुदाय का रमजान पर्व भी चल रहा है। पूरे ...