रामनवमी के अवसर पर संगीत के अखिल भारतीय कार्यक्रम का आयोजन
मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, एसं। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को बेलन बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में पर शुभंकर झा के संयोजन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 44 वें अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन संध्या 7:00 बजे से किया जायेगा। मौके पर विभिन्न स्थानों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार अपनी प्रस्तुति देने पधार रहे हैं। कथक नृत्य के मुख्य कलाकार होंगे पंडित रविशंकर मिश्रा, गौरव सौरभ मिश्रा, वाराणसी एवं शिवांशी प्रियंका, दिल्ली वायलिन वादक, सुखदेव प्रसाद मिश्र, गायक आनंद मिश्र एवं तबला वादक, वाराणसी से दीपक सहाय इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर साहित्य, नाटक, चित्रकारी एवं संगीत कला से जुड़े हुए वरिष्ठ एवं युवा कला साधकों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.