किशनगंज, मार्च 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता राम नवमी के अवसर पर दिघलबैंक प्रखंड के दक्षिण बस्ती तुलसिया स्थित शिव मंदिर से दिघलबैंक दुर्गा मंदिर तक गुरूवार को भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा तुलसिया शिव मंदिर से निकलकर पुराना मार्केट तुलसिया, चौधरी वस्ती ,टप्पू, हरवाडांग होते हुए दिघलबैंक दुर्गा मंदिर तक पहुंचा ,जहां पर भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। जुलूस में श्रीराम के प्रति हर किसी की आस्था दिखी। बच्चा से लेकर वृद्ध व युवा हर किसी के मुंह से जय श्रीराम का जयघोष होता रहा। इस अवसर पर युवाओं ने मोटरसाइकिल, ई रिक्शा, पैदल तथा अन्य सवारियों के माध्यम से शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा के मार्ग को झण्डे,होर्डिंग्स तथा स्वागत द्वारों से सजाया गया था। भव्...