बाराबंकी, मार्च 28 -- अयोध्या। राम नवमी के अवसर पर खत्री सभा अयोध्या के द्वारा शहर के चौक घंटा घर स्थित मार्ग के किनारे लोगों को 101 कुंतल फल का वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गियाना तीर्थ मंदिर अमृतसर पंजाब के अध्यक्ष गुलशन कोहली ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक आलोक मनचंदा,संरक्षक राजीव साहनी,संरक्षक हरीश धवन,संरक्षक हर्ष मनोचा,कार्यवाहक अध्यक्ष सचिन सरीन ने अतिथियों को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान महिला खत्री सभा की अध्यक्ष बबीता साहनी,दीपा मनचंदा,प्रभा महिंद्रा,कविंद्र साहनी,सुप्रीत कपूर,आशीष महिंद्रा,निखिल टंडन सहित खत्री सभा के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...