गया, मार्च 9 -- श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। इसमें श्री रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को जुलूस (लाइसेंस) देने में होने वाली समस्याओं को दूर करना चाहिए। मांग की कि संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाए। पूरे मार्ग में सुरक्षा की पुख्ता हो। शोभायात्रा के मार्ग में रोशनी, पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जाए, जहां-जहां सड़कें टूटी हुई हैं उनका शीघ्र मरम्मत करायी जाए। बिजली के लटकते तारों को ऊपर कराया जाए। शोभायात्रा की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाए। उन्होंने आगे कहा कि साउंड सिस्टम को लेकर झंडा समितियों को परेशान न किया जाए।संगठन मंत्री ओम प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.