फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।श्री रामलीला परिषद की ओर से रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 27 मार्च को मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर बनखड़िया के दुर्गा मंदिर में बैठक हुयी। इसमें परिषद अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने कहा कि शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 27 मार्च को सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आचार्य दिनेश तिवारी पूजन करायेंगे। शाम को छोटी जेल चौराहा फतेहगढ़ से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और दुर्गा मां की भव्य झांकियां होंगी। संरक्षक मुन्नालाल वाष्र्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की भीड़ को देखते हुये इस वर्ष शोभायात्रा छोटी जेल चौराहे से निकालने का निर्णय...