जहानाबाद, मार्च 26 -- बाइक सवार युवकों ने हाथ में ध्वज लेकर पूरे शहर का किया भ्रमण जयश्रीराम के नारे से गूंजायमान रहा पूरा शहर जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाइक सवारों ने धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली। भगवा और रामनवमी पताखा लिए बाइक पर सवार लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण किया तथा जयश्रीराम के नारे लगाए। एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए थे। हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहे थे। बाइक में भी ध्वज लगा हुआ था। इक्का-दुक्का लोग अपने हाथ में तिरंगा भी लिए हुए थे। स्टेशन परिसर स्थित बराह मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। मल्लहचक मोड़ होते हुए सभी राम भक्त एसएस कॉलेज पहुंचे। वहां से जाफरगंज, ठाकुरबाड़ी होते हुए गांधी मैदान में जुलूस में शामिल लोगों का जमावड़ा लगा। गांधी मैदान से अरवल मोड़ होते हुए जुलूस राजाबाजार में जाकर ही समाप...