रामनवमी की पहली मंगलवारी शोभायात्रा दस को निकलेगी
रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष से लेकर पदधारियों का चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। इसकी जानकारी देते हुए श्री महावीर मंडल के प्रवक्ता शंकर प्रसाद ने बताया कि इस बार तीन मंगलवारी शोभायात्रा है। पहली मंगलवारी शोभायात्रा दस मार्च को निकलेगी। इसके बाद 17 और 24 मार्च को मंगलवारी शोभायात्रा निकलेगी। 26 मार्च को झांकी प्रतियोगिता निकाली जाएगी। 27 को रामनवमी का आयोजन होगा। उन्होंने सभी अखाड़ावालों से अपील की है कि वह प्रथम मंगलवारी शोभायात्रा महावीर चौक हनुमान मंदिर के पास अस्त्र-शस्त्र और गाजे-बाजे के साथ पहुंचें। 707 मतदाताओं ने किया वोटिंगश्री महावीर मंडल रांची का वर्ष 2026 श्री रामनवमी महोत्सव के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे आरंभ हुआ। कुल 893 सदस्यों ने नवीकरण कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.