पाकुड़, फरवरी 27 -- रामनवमी की तैयारी को लेकर आगामी एक मार्च को बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अखाड़ा समिति के गुंजन तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में रामनवमी अखाड़ा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण, सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी विषयों तथा अन्य आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी गणमान्य लोगों एवं राम भक्तों को निर्धारित दिन के शाम तीन बजे एकजुट होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.