रामगढ़, मार्च 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के प्राचीनतम महावीर मंदिर परिसर में बुधवार को श्री महावीर मंडल समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई। संचालन सचिव संजय कुमार बख्शी ने किया। बैठक के दौरान 27 मार्च को होने वाले रामनवमी महापर्व को हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रामनवमी के अवसर पर आकर्षक झांकियां, विशेष विद्युत सज्जा, प्रसाद वितरण व शोभा यात्रा में बैंड बाजा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण के शेष कार्यों को पूजा प्रारंभ होने से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी रामभक्तों से महापर्व को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमोद कुमार अग्रवाल, संजय कुमार बख्शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.