पूर्णिया, मार्च 13 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में रामनवमी को भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां तेज कर दी है। पूजा समिति और ग्रामीण महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। गुरुवार को मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष धीरेन्द्र साह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महोत्सव को सफल, शांतिपूर्ण और यादगार बनाने के लिए सुझाव और जिम्मेदारियां तय की गईं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे का महाअष्टम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लगातार भजन-कीर्तन होंगे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा। उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.