बरेली, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से सभी ने रामनवमी का स्थानीय अवकाश 27 मार्च को घोषित करने की मांग की। बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में घोषित अवकाश तालिका में रामनवमी का अवकाश 26 मार्च को अंकित है, जबकि हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी 26 मार्च और रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। संगठन के लोगों ने शिक्षकों की धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए डीएम से रामनवमी का स्थानीय अवकाश 27 मार्च को घोषित करने की मांग की। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा निदेशक बेसिक से छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। संगठन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.