बदायूं, मार्च 29 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के तत्वावधान में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ संपन्न कराते हुए श्रीराम कथा का वाचन किया। कथा में उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि लोग उनके जीवन की दो शिक्षाओं को अपना लें तो समाज में सुख-शांति स्थापित हो सकती है। अंत में उन्होंने राम नाम स्मरण का संदेश दिया। इस दौरान विश्वजीत पाल, बद्री प्रसाद आर्य सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.