लातेहार, मार्च 2 -- बेतला प्रतिनिधि । रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने को लेकर ग्राम पोखरीखूर्द शिव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को सनातनियों की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह ने की। इसमें आम सहमति से रामनवमी पूजा सह हनुमान जयंती आयोजन समिति का गठन किया गया। वहीं सर्वसम्मति से नवगठित समिति के बिनोद यादव अध्यक्ष,अवध सिंह उपाध्यक्ष, कमलेश यादव सचिव,बीरेंद्र सिंह सह सचिव, अनिल प्रसाद कोषाध्यक्ष,अखिलेश यादव उप कोषाध्यक्ष, सखीचंद प्रसाद और संचालक,जवाहर यादव,कामता राम,श्रवण सिंह ,रामजी महतो आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।संपन्न बैठक में आगामी 19 मार्च (गुरुवार) को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 (रौद्र) और रामनवमी पूजा का उत्सव काफी धूमधाम से मनाने तथा दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर पोखरीखूर्द में दोगोला मुकाबला आयोजन करने का निर्णय लिय...