जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम में रामनवमी को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए 222 मजिस्ट्रेट और 1033 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति इसके अतिरिक्त है। रामनवमी के अगले दिन विसर्जन जुलूस के लिए भी इतने ही मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही इतने ही पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे जिले को सुरक्षा के लिहाज से नौ सुपर जोन और 35 जोन में बांटा गया है। इनके लिए नौ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 35 जोनल मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त हैं। 142 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति इनके अधीन की गई है। धालभूम में 24, जबकि घाटशिला अनुमंडल में 12 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रिजर्व के रूप में की गई है। जहां तक पुलिसकर्मियों की बात है सुपर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.