मुंगेर, मार्च 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह जगह श्रीराम के भजन, कीर्तन और हवन-पूजन के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में भक्तों ने प्रसाद अर्पित किया और भगवान राम की आरती उतारकर उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। रामनवमी और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कन्या पूजन किया गया। बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा और उपकोषाध्यक्ष डा. अशोक केशरी ने बताया कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है और इसे हर वर्ष रामनवमी और चैत्र नवरात्र की नवमी पूजा पर पूरी श्रद्धा से किया जाता है। वहीं प्रखंड के खैरा गांव में अखंड रामधुन यज्ञ के धार्मि...