कटिहार, मार्च 19 -- सेमापुर । आगामी रामनवमी और ईद के पर्व को लेकर सेमापुर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर दोनों प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से रामनवमी के जुलूसों के निर्धारित रूट, समय-सीमा, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ईद के मौके पर नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.