गिरडीह, मार्च 10 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर सोमवार को घोड़थम्भा ओपी परिसर में पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु पुलिस मित्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में जमुआ अंचल निरीक्षक प्रदीप कुमार दास तथा घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों के साथ रामनवमी तथा ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन एवं आम जनता के बीच आपसी सहयोग और समन्वय जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.